चाईबासा, फरवरी 8 -- चाईबासा। चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीएमडब्लूआईएल ने कैंपस भर्ती अभियान आयोजित किया। चाईबासा, दुमका और रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेजों से कुल 35 छात्रों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। कई दौर के कठिन साक्षात्कारों के बाद कंपनी ने कुल 22 छात्रों का चयन किया और 7 फरवरी को ईमेल के माध्यम से आधिकारिक तौर पर परिणाम की पुष्टि की। इस अभियान में कंपनी की नीति के अनुसार मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखा के इंजीनियरिंग छात्रों ने भाग लिया। दुमका से 9 छात्र, रामगढ़ से 6 छात्र और चाईबासा से 7 छात्र चयनित हुए। प्रिंसिपल-इन-चार्ज और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के प्रोफेसर-इन-चार्ज, प्रो. डी. राहा ने चयनित छात्रों को बधाई दी तथा उद्योग के भर्तीकर्ताओं के साथ सफल समन्वय और जुड़ाव के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल की भूमिका की सराहना की। ...