चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा/जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत बनकटी गांव निवासी रोशनी गोप (18) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार के मृतिका के परिजन रात में एक शादी समारोह में जा रहे थे। वह भी शादी समारोह जाना चाह रही थी। लेकिन उसके माता-पिता ने उसे अपने साथ नहीं ले गए। जिससे वह गुस्से में आकर अपने नए घर में चली गई और गमछे से फांसी का फंदा बांध कर झूल गई। जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि शादी समारोह में नहीं ले जाने से फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच की, जहां उसे मृत पाया गया। परिजनों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति ठीक...