चाईबासा, दिसम्बर 27 -- चाईबासा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ.मनमोहन सिंह के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन,चाईबासा में कांग्रेसजनों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित में अटूट विश्वास रखने वाले, दूरदर्शी, कर्मठ और गरिमामय व्यक्तित्व के धनी थे,अपने दूरदर्शी और सुदृढ़ नेतृत्व से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और भारत को आर्थिक रूप से मजबूत राष्ट्रों की पंक्ति में स्थापित किया। आमजन के कल्याण हेतु उनके ऐतिहासिक फैसले तथा साहसिक नीतियां भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान और पहचान दिलाने वाली रही। आगे कांग्रेसजनों ने एक स्व...