चाईबासा, फरवरी 14 -- चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर जस्टिस ऑन व्हील्स कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत मोबाइल वाहन के द्वारा प्रखंड परिसर और पंचायत, बाजार से होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को कानूनी जागरूकता प्रदान की गई। प्राधिकार के द्वारा आम जनमानस के बीच निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान कर जनता एवं पीड़ितों से संबंधित समस्या का आवेदन भी लिया गया और उनके मध्य आवश्यक कानूनी जानकारियों से संबंधित पंपलेट का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक डीएलएसए रतनेश प्रसाद, अधिकार मित्र लक्ष्मी, मदन किशोर निषाद आदि मौजूद रहे।...