चाईबासा, मई 13 -- चाईबासा के प्रतिष्ठित सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में प्रियांशु साव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया है, जबकि वाणिज्य संकाय में मोहाली राय ने 92.2 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में पहला स्थान पाया है।विद्यालय प्रबंधन ने दोनों होनहार विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.