चाईबासा, जुलाई 24 -- चाईबासा। विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विजयवर्गीय महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशा विजयवर्गीय समेत कई अतिथि शामिल हुए। दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक रेखा और खुसबू विजयवर्गीय थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...