चाईबासा, अप्रैल 19 -- चाईबासा। चाईबासा के गौशाला रोड स्थित जमीन पर सामाजिक वानिकी प्रमंडल, चाईबासा द्वारा निर्मित जॉगर्स पार्क का झारखंड राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा के द्वारा उद्घाटन किया गया। उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिरूप सिंहा, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, संलग्न प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी आर.पी सिंह सहित श्री चाईबासा गौशाला ट्रस्ट के सदस्यों की मौजूदगी में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। लोकार्पण के बाद मंत्री श्री बिरुवा एवं उपस्थित पदाधिकारी गणों के द्वारा पार्क का भ्रमण कर वहां मौजूद सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तथा इस क्रम में पार्क में अधिष्ठापित शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश...