हरिद्वार, अक्टूबर 11 -- हरिद्वार, संवाददाता। चाइल्ड हेल्पलाइन की रोडवेज डेस्क ने सितंबर में 25 और रेलवे डेस्क ने 35 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों को सौंपा। रोडवेज बस स्टैंड डेस्क की आशु ने बताया कि 15 बालक और 10 बालिकाओं को रोडवेज और अन्य स्थान पर घूमते हुए पकड़ा था। बताया कि बच्चे फरीदाबाद, नेपाल, हरदोई, किशनगंज बिहार, नोएडा, दिल्ली, फतेहाबाद हरियाणा, मुजफ्फरनगर आदि से भागकर आए थे। सभी से उनके घर की जानकारी लेकर परिजनों को सौंपा गया। इसी तरह रेलवे डेस्क की सुपरवाइजर पूनम ठाकुर ने बताया कि सितंबर महीने में 24 बालक और 11 बालिकाओं को स्टेशन पर घूमते हुए पकड़ा था। सभी लखीमपुर, सोनीपत, शाहजहांपुर, रुद्रपुर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गाजियाबाद के थे। बच्चों को उनके घर सकुशल पहुंचा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.