बिजनौर, जनवरी 24 -- शहर में लगातार चाईनीज मांझे के कारण लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार में चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। शनिवार को मोहल्ला दीवान परमानन्द निवासी बाइक सवार आशुतोष कात्यायन के हाथ की अंगुली और अंगूठा चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया और गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। इतना ही नहीं कई लोग चाईनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। पंकज शर्मा ने बताया कि चाइनीज मांझे की मजबूती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटी के टायर में फंसते ही स्कूटी जाम हो गई और वे गिरते गिरते बाल बाल बचे। पूर्व में एक युवक की ओवर ब्रिज पर मांझे की चपेट में आकर गर्दन कट गई थी। अब प्रश्न यह उठता है कि पुलिस व प्रशासन अंकुश लगाने के लिये ठोस कदम क्यों नहीं उठाता है। कपिल मिश्रा का कहना है कि चाइनीस मांझा कहां बन रहा ह...