लखनऊ, फरवरी 5 -- राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में चाइनीज मांझे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरूवार को लखनऊ के हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण बुधवार को एमआर शोएब की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री व इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए और शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में अब चाइनीज मांझे से मौत को हत्या का मामला माना जाएगा। इसी क्रम में डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराने लखनऊ में कई पतंग की दुकानों पर छापेमारी की। कश्मीरी मोहल्ला समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थित दुकानों की जांच की गई। अब्दुल हामिद ...