अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के चलते लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सभी थाना क्षेत्रों में चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों की धड़पकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। विक्रेता के साथ खरीदने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने कोतवाली समेत अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। शासन की सख्ती के बाद एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। अवैध मांझे की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने साफ किया है कि न केवल बेचने वाले, बल्कि इसका इस्तेमाल (पतंग उड़ाने वाले) करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील क्षेत्र ऊपरकोट पर शुक्रवार को पुलिस ने दुकानों और संदिग्ध ठिकानों पर चेकिंग अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.