प्रयागराज, मार्च 30 -- शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री बंद नहीं हो रही है। आएदिन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर राहगीरों की गर्दन चोटिल हो रही है। जबकि कई मामलों में चाइनीज मांझे के चलते लोगों की जान तक भी जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। रविवार को छोटा बघाड़ा निवासी अभिनव मिश्रा बक्शी बांध फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। तभी अचानक उनका गला चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उनका गला जख्मी हो गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आमजनों में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लगने से प्रशासन के खिलाफ रोष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.