सहारनपुर, फरवरी 14 -- प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक चील उड़ते समय चाइनीज मांझे में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मांझे की तेज धार से उसका एक पंख बुरी तरह जख्मी हो गया और वह संतुलन खोकर एक मकान की छत पर आ गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए घायल चील का उपचार करा सुरक्षित स्थान पर रखा। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल पक्षी को अपने संरक्षण में लेकर उपचार के लिए भेज दिया। नगर के मेन बाजार निवासी शिवम राणा पुत्र शिवकुमार राणा ने बताया कि बीती शाम एक चील चाइनीज मांझे में उलझकर उनकी छत पर आ गिरी। उन्होंने लोगों की मदद से मांझा निकाल दिया। परन्तु मांझे से चील का एक पंख घायल हो गया था। जिसपर उन्होंने चिकित्सक को बुलाकर चील का उपचार कराया। साथ ही वन विभाग को सूचना दे दी...