कानपुर, फरवरी 23 -- चकेरी। चाइनीज मांझे की चरखियों और पतंगों के साथ दो युवकों के पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविवार की शाम को पुलिस ने सनिगवां के बजरंग ग्राउंड में छापेमारी कर चाइनीज मांझे की 17 चरखियों और 80 पतंग के साथ सनिगवां के चंद्रनगर निवासी हारिश उर्फ सारिक और गणेशपुर निवासी लखन राजपूत को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपितों से पूछताछ के आधार पर मांझे की बिक्री करने वालों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...