प्रयागराज, फरवरी 10 -- शासन और प्रशासन की सख्ती के बावजूद प्रतिबंधित चाइनीज मंझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सिविल लाइंस इलाके में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी महेंद्र सिंह इस जानलेवा मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक गले और चेहरे पर मंझा फंसने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। पास मौजूद छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाक और आंख के पास आए गहरे जख्मों को भरने के लिए सात टांके लगाने पड़े। पुलिस अभियान के बीच धड़ल्ले से बिक्री हैरानी की बात यह है कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सोमवार से ही चाइनीज मंझे के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी इसकी बिक्री और इस्तेमाल बेरोकटोक जारी है। पीड़ित महेंद्र सिंह, जो अंतरराष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.