प्रयागराज, फरवरी 10 -- शासन-प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद चाइनीज मंझे पर रोक नहीं लग रही है। सिविल लाइंस में मंगलवार को प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी चाइनीज मंझे की चपेट में आने से जख्मी हो गया। लहूलुहान हालत में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। नाक व आंख के पास गहरे जख्म आने से सात टांके लगे हैं। कीडगंज निवासी 40 वर्षीय महेंद्र सिंह प्राइवेट फाइसेंस कंपनी में रिकवरी फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के मंडल प्रभारी भी हैं। महेंद्र सिंह मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बाइक से घर लौट रहे थे। सिविल लाइंस से पत्रिका चौराहे की तरह जाने वाले मार्ग पर अचानक चाइनीज मंझे की चपेट में आने से जख्मी हो गए। नाक व आंख के पास जख्मी होने से लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटनास्थल के समीप स्थित कोचिंग संस्थान के छात्रों ने मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.