चंदौली, दिसम्बर 27 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के खण्डवारी गांव सभा के रहने वाले 50 वर्सीय राजेश सिंह मुन्ना का शुक्रवार को चाइनीज मांझे से हथेली कट गयी। उनके गर्दन पर भी निशान हो गया है। गनीमत रही कि बाइक रोककर उन्होंने मंझे को निकाल दिया। जिससे उनका गला कटने से बच गया। कटे हाथ का इलाज चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। खण्डवारी गांव सभा के रहने वाले राजेश सिंह अपने बाइक से चहनियां कस्बा में किसी कार्य से गये थे। धानापुर मार्ग पर एक व्यक्ति छत पर चाइनीज मांझा से पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच रास्ते से गुजर रहे राजेश सिंह के गर्दन में मांझा फंस गया। किसी प्रकार से लड़खड़ाते हुए बाइक रोक दी। गर्दन से मांझा हाथ से पकड़ लिया। जिससे उनकी हथेली कट गई। आसपास के लोग उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। क्षेत्रीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.