भदोही, दिसम्बर 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रशासनिक अधिकारी भले ही बड़े-बड़े दावे करें लेकिन हर तरफ चाइनीज मंझा धड़ल्ले से बिक रहा है। भदोही शहर, नगर पंचायत ज्ञानपुर, खमरिया, सुरियावां, घोसिया समेत हर बाजारों में चाइनीज मंझा की बिक्री चल रही है। सस्ता होने की वजह से बच्चे व युवा चाइनीज मंझे की खरीद कर रहे हैं। देसी मंझा में भी शीशे का इस्तेमाल बेरोकटोक किया जा रहा है। मकर सक्रांति का पर्व नजदीक आते ही पतंग की बिक्री तेज हो गई है। प्लास्टिक वाले पतंग की मांग काफी बढ़ गई है। चाइनीज मंझे की खरीदारी जमकर की जा रही है। कुछ दिन पूर्व चाइनीज मंझे से एक युवक का हाथ कट गया था। कई पक्षी मंझे में उलझकर मर चुके हैं फिर भी इसकी बिक्री नहीं थम रहा है। पतंग लूटते वक्त रील की खिंचातानी होता है तो बच्चों के हाथ तक कट जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.