बरेली, फरवरी 6 -- बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर में चाइनीज और खतरनाक मांझे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में सघन जांच की। साथ ही मांझा निर्माण में प्रयुक्त होन वाले केमिकल के सैंपल लिए। एक साथ जिले के सभी थाना क्षेत्रों में टीमें उतारी गईं, जिससे अवैध रूप से मांझा बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मांझा निर्माण, भंडारण और बिक्री को लेकर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां खतरनाक मांझा तैयार किए जाने की आशंका थी। बाकरगंज में एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने चेकिंग कर मांझे को धारदार बनाने के लिए उपयोग किए जा रहे रसायनों के नमूने भरे, जिन्हें परीक्षण के लिए भेज...