गया, दिसम्बर 27 -- चौबीस घंटे गुजर जाने के बावजूद शेरघाटी थाना क्षेत्र के चांपी कांड के गुनाहगारों का पता लगाकर उन्हें ढूंढ़ने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पाठक अवगत हैं कि क्रूर हत्यारों ने खलिहान में सो रहे चांपी गांव के प्रदीप यादव और उनकी पत्नी केसरी देवी की एक साथ गला काटकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार की सुबह दोनों के शव खलिहान से मिले थे। केसरी देवी चांपी पंचायत की वार्ड सदस्या भी थीं। मृतक के इकलौते पुत्र रवि यादव के बयान पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पति-पत्नी के शव को एक ही चिता पर रखकर शुक्रवार की रात निकट की बुढ़िया नदी में अंत्येष्टि की गई थी। मिले हैं महत्वपूर्ण सुराग घटना के कारणों और इस जुर्म में शामिल गुनाहगारों को बेपर्द करने के लिए पुलिस टेक्निकल तौर तरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.