भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईद के चांद का दीदार होते ही रविवार को मोमिनों में खुशी छा गई। चांद के दीदार के साथ ही मुस्लिमों ने रमज़ान के रोजे खुशी और इबादत से पूरा होने पर अल्लाह का शुक्र अदा किया और ईद की खुशियों में मग्न हो गए। शहर की मस्जिदों और दरगाहों में दुआओं का सिलसिला चला, वहीं बाज़ारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने लगे और मिठाइयों, सेवइयों और नए कपड़ों की खरीदारी में जुट गए। ईद की तैयारियों के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश भी लोगों ने एक-दूसरे को दी। खानकाह पीर दमरिया शाह के सज्जादानशीं मौलाना सैयद शाह फखरे आलम हसन ने ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि अल्लाह की रहमत से ईमानवालों ने पूरे महीने सब्र के साथ रोजे रखे। उन्होंने कहा कि दुआ के जरिए रमजान की रातें अल्लाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.