सीतापुर, फरवरी 18 -- सीतापुर, संवाददाता। चांद का दीदार होते ही रमजान का पाक महीना शुरू हो गया। गुरुवार को पहला रोजा होगा। जिससे मुस्लिम इलाकों में चहल बढ़ गई है। पहले रोजे की सहरी के लिए खाने-पीने की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। दूसरी तरफ रमजान में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह के लिए मस्जिदों और मदरसों आदि जगहों पर खास इंतजाम किये गये हैं। रमजान के महीने से एक दिन पहले ही तरावीह की नमाज़ पढ़ी जानी शुरू हो जाती है। ऐसे में बुधवार से तरावीह का पहला दौर शुरू हो गया है। ऐसे में मस्जिदों में इबादतगारों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से रौनक हो गई है। बच्चों से लेकर बड़ों में रमजान के रोजे रखने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। आमतौर पर शाम के समय दुकानों के बंद हो जाने से चौराहों पर भीड़ कम हो जाती थी, लेकिन अब रमजान शुरू हो जाने से चौराहों और सड़कों पर ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.