चंदौली, फरवरी 18 -- चंदौली, संवाददाता। मुकद्दस रमजान माह का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। साथ ही माह-ए-रमजान का पहला असरा भी शुरू हो जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई। छोटे-छोटे बच्चों में भी रमजान माह को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं रमजान माह को देखते हुए बाजारों में भी सहरी और इफ्तार के सामानों की छोटी-बड़ी दुकानें लगने लगी है। दुकानों पर खरीद-फरोख्त करने से रौनक भी बढ़ने लगी है। पाक रमजान माह रहमतों और बरकतों का महीना कहा जाता है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास है। इसलिए इसकी तैयारी को लेकर लोग पूरी सिद्दत से जुट गए हैं। बुधवार 18 फरवरी को चांद की तस्दीक होते ही मस्जिदों में कुरान तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। तरावीह की नमाज पूरे रमजान माह तक चलेगी। मस्जिदों में कुरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.