प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, संवाददाता। चांद की तस्दीक को लेकर बुधवार देर रात शिया और सुन्नी दोनों समुदाय के एक राय होने के बाद गुरुवार को पहला रोजा रखा गया। इसी के साथ इबादत और बरकतों के मुबारक महीने रमजान की खुशियां में लोग मुशगूल हो गए। रोजा खोलने और मगरिब की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने ईशा के वक्त फिर से मस्जिद का रुख किया और माहे रमज़ान में सुन्नी समुदाय की ओर से पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह अदा की। मौसम सर्द रहने के कारण रोजेदारों को प्यास का एहसास भी नहीं हुआ। लोगों ने मस्जिदों व आसपास के घरों में इफ्तारी पहुंचाई। वहीं घरों में महिलाओं ने रोजा रखकर कुरान पाक का तिलावत की। रोजा के साथ रमजान के पहला असरा रहमत का भी आगाज हुआ। 10 दिनों का यह पहला असरा अल्लाह की रहमत और बरकत का माना जाता है। जिसमें मोमिनों पर दया बरसती है। इस...