शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर में शनिवार शाम चांद के दीदार हुए। इसी के साथ रमजान के मुकद्दस महीने का आगाज हो गया। शनिवार को पूरे दिन तैयारियां होती रहीं। मुस्लिमों ने बाजार में सिंवई, सूत फेनी, कचरी-पापड़ और पिन खजूर तथा फल आदि की खरीदारी की। चांद दिखने के साथ ही तरावीह की नमाज भी शुरू हो गई। चांद का दीदार करने के लिए शनिवार शाम को मुस्लिम समाज के लोग छतों पर पहुंच गए। बच्चों से लेकर बड़ों तक में रोजा रखने को लेकर उत्साह नजर आया। चांद दिखते ही लोगों ने दुआ मांगी और दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। सहरी की तैयारियां भी शुरू हो गईं। लोगों ने रोजमर्रा की चीजों की सहरी के लिए खरीदारी की। उसके बाद तरावीह की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी। रोजे को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहले दिन का रोजा 12 घंट...