बोकारो, जनवरी 14 -- फुसरो, प्रतिनिधि। अपने क्षेत्र में रोजगार नहीं मिलने से निराश होकर रोजी-रोटी की तलाश में बंगलुरू गए बेरमो विस क्षेत्र के अंगवाली मंडल के चांदो निवासी अवधेश सिंह के 27 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर सिंह के आकस्मिक निधन पर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसकी जानकारी मंगलवार को ही मिलने पर भाजपा बेरमो विस क्षेत्र के युवा नेता प्रकाश कुमार सिंह परिजनों को हिम्मत बंधाने पहुंचे। इस दौरान शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया। साथ ही यह भी कहा कि वे इस परिवार के हर सुख-दुख के साथ सदैव खड़े रहने का काम करेंगे। कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि औद्योगिक अंचल होने के बावजूद जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण लोग पलायन करने को विवश हो रहे हैं और इस क्रम में जान भी चली जा रही है। यहां भाजपा ओबीसी मोर्चा के अंगवाली मंडल अध्यक्ष आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.