हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस, संवाददाता। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मई रोड पर व्यापारी से चांदी लूटने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। तीसरे को पुलिस ने कॉबिंग के दौरान दबोच लिया। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन किलोग्राम चांदी, तीन तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। सादाबाद क्षेत्र के गांव तसींगा निवासी ईश्वरी प्रसाद पुत्र भूदेव प्रसाद चांदी के आभूषण बनाने का काम करते हैं। वह अपने अन्य साथी राकेश कुमार के साथ चांदी लेने के लिए 28 मार्च को आगरा गये थे। वहां से करीब पांच किलोग्राम चांदी लेकर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देवो रिसोर्ट से आगे मई रोड पर बदमाशों ने चांदी से भरा थैला ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.