बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- चांदी पहाड़ में उत्खनन वाली साइट पर दो दिनों से गोलीबारी दहशत फैलाने के लिए रात में की जा रही गोलीबारी गोलीबारी होने से कर्मी और मजदूर भयभीत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कसार थाना क्षेत्र के चांदी पहाड़ में पिछले दो दिनों से रात के अंधेरे में फायरिंग की जा रही है। इससे उत्खनन करने वाली दो कंपनियों के कर्मी दहशत में है। बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने और रंगदारी को लेकर रात के अंधेरे में शंकर कंस्ट्रक्शन की साइट पर गोलीबारी की जा रही है। 28 जून की रात को एक फायरिंग की गई तो सोमवार की रात को तीन फायरिंग की गयी। गोली लगने से लकड़ी से बनी दीवार में सुराख हो गयी है। गनीमत है कि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गोली का खोखा बरामद किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.