कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर। प्राचीन मंदिर श्री जगन्नाथ जी महाराज बिरजी भगत मंदिर, जनरलगंज से रविवार को 215 वर्ष प्राचीन विदाई रथयात्रा निकाली गई। श्री जगन्नाथ जी महाराज को चांदी की पालकी में विराजमान कराया गया। इससे पहले फूलों से श्रृंगार कर पूजन किया गया। विदाई यात्रा का रास्ते में स्वागत किया गया। सुबह बाल भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद दिया गया। मध्यकाल 12:30 बजे प्रभु को महाप्रसाद का भोग लगाया गया। शाम को श्री जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभ्रद्रा, भ्राता बलभद्र जी को रजत जड़ित सिंहासन में विराजमान कराकर स्वर्ण श्रृंगार किया गया। इसके बाद आरती सहायक पुलिस कमिश्नर (कलक्टरगंज) आशुतोष सिंह ने की। ठाकुर भले बिराजों की उड़ीसा जगन्नाथ पुरी से विदाई रथयात्रा का शुभारम्भ हुआ। जय जगन्नाथ जी के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। विदाई रथयात्रा बिरजी भगत मन्दिर,...