वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक (जन्मोत्सव) सोमवार को जैन समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ग्वाल दास साहू लेन, पंचायती जैन मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब तीन किलोमीटर तक लोगों का तांता लगा रहा। भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा को चांदी के गजरथ पर विराजमान कराकर शोभायात्रा बांसफाटक, गोदौलिया, मदनपुरा होते हुए भेलूपुर स्थित जन्म स्थली पर समाप्त हुई। इसके बाद पंचद्रव्य से उनका पूजन, अभिषेक हुआ। सुबह आठ बजे से ही ग्वालदास साहू लेन में जैन श्रद्धालु जुटने लगे थे। सुबह दस बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान वह रथ पर बैठे...