धनबाद, जुलाई 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद होकर चलनेवाली दोनों रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन का ठहराव चांदा फोर्ट और वडसा स्टेशनों पर दिया गया है। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल रात 3.34 बजे चांदा फोर्ट व सुबह 5.07 बजे वडास, 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल रात 8.39 बजे चांदा फोर्ट और शाम 7.07 बजे वडसा, 07005 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल सुबह 04.25 बजे चांदा फोर्ट व सुबह 06.20 बजे वडसा, 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल दोपहर 12.20 बजे चांदा फोर्ट और सुबह 10.48 बजे वडसा पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...