मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी में कोचिंग सेंटर के हब के रूप में चर्चित चांदमारी मोहल्ले में कोचिंग करने जाने वाले छात्र -छात्राएं असुरक्षा के माहौल में पढ़ने को विवश हैं। प्रतिदिन अलग अलग बैच में छात्र - छात्राएं भी बड़ी संख्या में कोचिंग करने जाती हैं। छात्रा आयुषी पांडेय, गरिमा मिश्रा, आर्यन गिरि के अनुसार आवागमन के दौरान छात्र-छात्राओं को हमेशा असामाजिक तत्वों से असुरक्षा का भय बना रहता है। कोचिंग के इर्द गिर्द व सड़क मार्ग में मनचलों के कारण छात्राओं में हमेशा असुरक्षा की भावना बनी रहती है । पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से छात्र हो या छात्राएं सबको आने जाने के क्रम में इन असामाजिक तत्वों से भय बना रहता है। कोचिंग का बैच अलग अलग समय में नहीं होनेे से सड़कों पर काफी भीड़-भाड़ हो जाती है। इसका लाभ उठा असामाजिक तत्व कभी किसी छात्र की पिटाई...