बिजनौर, नवम्बर 26 -- नगर व क्षेत्र के गैर सरकारी व सरकारी संस्थानों में संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को लोकप्रिय इंटर कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई तथा सभी को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रशांत कुमार तोमर, सत्यवीर सिंह, सुमित कुमार, शिवानी सैनी, प्रतीक्षा, निलक्षी, राखी, आयुषी आदि समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा। वही फादरसन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस प्रस्तावना का वाचन कर याद किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति जागरूकता फैलाना था। जेपी पब्लिक स्कूल...