मैनपुरी, फरवरी 2 -- ग्रामसभा सगौनी के ग्राम जसवंतपुर के खेल मैदान पर सोमवार को स्वर्गीय अवधेश यादव की स्मृति में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबला जब चांदपुर और स्टेडियम मैनपुरी की टीम के बीच शुरू हुआ, तो दर्शकों की निगाहें हर सर्विस और हर पॉइन्ट पर टिकी थीं। दोनों टीमों ने पूरे दमखम के साथ खेल दिखाया। कड़े संघर्ष और शानदार खेल के बाद स्टेडियम मैनपुरी की टीम विजेता बनी, जबकि चांदपुर की टीम उपविजेता रही। जीत की खुशी के साथ-साथ हार के बावजूद खेल भावना का जो दृश्य मैदान में देखने को मिला, वही इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी जीत रही। पुरस्कार वितरण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू यादव ने विजेता टीम मैनपुरी स्टेडियम को 11 हजार का नकद और उपविजेता टीम चांदपुर को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया। स्व. अवधेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.