नई दिल्ली, जनवरी 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। चांदनी चौक इलाके में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हरियाणा से खरीदारी करने आए युवक का गला दबाकर उससे नगदी और सामान लूटा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांदनी चौक निवासी 19 वर्षीय अदनान उर्फ नन्हे और 25 वर्षीय कुंदन सिंह के रूप में हुई है। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। इसमें हरियाणा निवासी खालिद ने लूट की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि वह चांदनी चौक में खरीदारी के बाद आईएसबीटी कश्मीरी गेट की ओर जा रहा था। करीब पौने चार बजे जब वह कौड़िया पुल के पास पहुंचा, तभी तीन अज्ञात युवकों ने अचानक उसका गला दबाया और उसका बैग लूटकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.