मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार छह वर्षीय अमृता रानी की मौत हो गई। वह पानापुर करियात थाना क्षेत्र सूरतपुर गांव निवासी रंजन सिंह की पुत्री थी। बच्ची अपनी मां रितु सिंह के साथ शहर के गन्नीपुर आ रही थी। हादसे में रितु और उसका पुत्र अनिकेत राज भी जख्मी हो गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक व एक अन्य सवार कांटी निवासी राजा कुमार भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने अवैध अतिक्रमण के कारण दुर्घटना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुरा थानेदार सुभाष कुमार मुखिया दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर घायलों को इलाज के लिए पास के न...