जमशेदपुर, अगस्त 12 -- चांडिल में दो मालगाड़ियों के आपस में टकराने के मामले में रेलवे की रिपोर्ट आ गई है। संयुक्त टीम ने यह रिपोर्ट सौंपी है। सूत्रों ने बताया कि ट्रैक पर प्वाइंट पर उछलने के कारण मालगाड़ी की कपलिंग अतिरिक्त दवाब के कारण खुल गई। इसके खुलने के बाद यह ट्रेन दूसरी लाइन से जा रही मालगाड़ी से टकराकर बेपटरी हो गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को लेकर आद्रा मंडल के विभिन्न विभागों में मतभेद है। बेपटरी मालगाड़ी के पहियों की स्थिति से दुर्घटना के कारणों पर कई एंगल से मंथन चल रहा है। अभी दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में हादसे की उच्चस्तरीय जांच होनी है। मालूम हो कि शनिवार सुबह चांडिल से लाइन संख्या तीन होकर गुजर रही मालगाड़ी दूसरे ट्रैक से जा रही अन्य मालगाड़ी से टकराने के बाद बपेटरी हो गई थी। इस हादसे में दोनों के 21 डिब्बे बेपटरी हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.