आदित्यपुर, जुलाई 17 -- चांडिल। चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज के डिप्लोमा मेकेनिकल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र निगम पॉल ने कबाड़ से जुगाड कर चार पहिया वाहन बना डाला। निगम पॉल ने इस अनूठे वाहन को केवल तैयार किया बल्कि डिजाइन व असेंबल भी किया। इस वाहन के तैयार करने में पॉलिटेक्निक कॉलेज के शांतनु मुखर्जी ने बतौर सुपरवाइजर सहयोग किया है। कबाड़ से बने यह चार पहिया वाहन लो कॉस्ट बैटरी पावर इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसके बनाने में करीब 40 हजार का लगात आया। निगम पॉल के पिता रक्तवीर पॉल दुगनी स्थित रामकृष्ण फॉरजिन कंपनी में वर्कर है। सरायकेला के दुगनी के रहने वाले निगम पॉल ने बताया कि कबाड़ में रखे वाहनों के पुर्जे से इस चार पहिया वाहन को बनाया है। करीब तीन घंटे में एक बार चार्ज होने के बाद यह वाहन 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से...