आदित्यपुर, जून 16 -- चांडिल। चांडिल डैम में नहाने के दौरान अल-कबीर पॉलिटेक्निक के छात्र मोहम्मद साहिल अंसारी (20 वर्ष) की मौत हो गई। मृतक रांची के रामगढ़ स्थित पतरातु थाना क्षेत्र के दुर्गी बस्ती का रहने वाला था। सोमवार की सुबह पुलिस ने चांडिल डैम से शव को बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद साहिल अंसारी अपने अन्य 8 दोस्तों के साथ रविवार की शाम चांडिल डैम में नहाने गया हुआ था। नहाने के दौरान साहिल अंसारी डैम के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। रात करीब नौ बजे दोस्तों ने चांडिल थाना में जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस रात में खोजबीन की परंतु उसका कोई अता पता नहीं चल सका।सोमवार को सुबह करीब 9 बजे शव को पानी में देखा। पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम किए सरायकेला सदरअस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...