आदित्यपुर, फरवरी 13 -- चांडिल के चर्चित हत्याकांड में चांडिल पुलिस को एक बडी सफलता मिली है । इस हत्याकांड में शामिल 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफल हुई है जबकि बाकी का तलाश जारी है । चांडिल के हारुडीह में मुर्गा पाडा के दौरान कपाली निवासी बिजय तिर्की कि गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । इससे पहले इस हत्याकांड में शामिल तामोलिया चांडिल निवासी मनीष कुमार ठाकुर (21 वर्ष) को पहले ही जेल भेज चुकी है । आज इस हत्याकंड में शामिल शाहिद खान, विवेक कुमार तथा राहुल देव को पुलिस गिरफ्तार कर आज सरायकेला जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को चांडिल थानांतर्गत हारुडीह गांव के मैदान में मुर्गा पाडा के दौरान बिजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । आधाधुंध चली गोलियो स...