चाईबासा, जुलाई 26 -- चांडिल। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित 11-13 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में चांडिल प्रखंड के छोटालाखा गांव की रहने वाली निशा गोप ने 186 वीं रैंक लाई है। उनका प्रोबेशन सर्विस में चयन हुआ है। निशा गोप को यह सफलता उन्हें जेपीएससी सिविल सेवा के दूसरे प्रयास में प्राप्त हुई है। इस सफलता श्रेय वह अपने परिजनों एवं शिक्षकों को दे रही है। निशा नें दसवीं तक की पढ़ाई चांडिल के हुमीद स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल (डीएमपीएस) से, 12 वीं चिनम्या विद्यालय, टेल्को तथा ग्रेजुेएशन जेवियर कॉलेज रांची से की है। बचपन से ही वह पढ़ाई में अव्वल रही हैं, और सिविल सेवा के माध्यम से देश व राज्य की सेवा करना उनका लक्ष्य रहा है। निशा गोप के पिता नारायण गोप स्वर्णरेखा परियोजना चांडिल अंचल में क्लर्क है तथा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.