आदित्यपुर, फरवरी 7 -- चांडिल, संवाददाता। जिले के चांडिल स्थित वनराज स्टील कंपनी में ताला लटक गया है और उत्पादन बंद हो गया है। कंपनी के सभी तीनों किलन भी बंद हो गये हैं। इसके साथ ही यहां कार्यरत करीब चार सौ कामगार बेरोजगार हो गये हैं। उनकी रोजीरोटी पर संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, वनराज स्टील कंपनी ने बंद को लेकर अबतक कोई नोटिस नहीं लगाया है। इधर, वनराज स्टील में ताला लटकने के बाद बिहार स्पंज आयरन कंपनी प्रबंधन ने बकाया भाड़ा नहीं दिये जाने पर कंपनी गेट और रास्ते पर बैरियर लगा दिया है। जिससे कि वनराज स्टील कंपनी प्रबंधन आयरन ओर और तैयार उत्पाद कंपनी से बाहर नहीं ले जा सके। मालूम हो कि बिहार स्पंज आयरन कंपनी (बीएसआईएल) बंद होने के बाद इसी में वनराज स्टील कंपनी चल रही थी। बीएसआईएल ने भाड़े पर दिया था। वर्ष 2022 से कंपनी चला रही है वनराज स्टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.