आदित्यपुर, दिसम्बर 14 -- चांडिल, संवाददाता। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइज का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सिंहभूम कॉलेज चांडिल के नव पदस्थापित प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू से मिला। उन्हें धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष से जुड़े पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताया कि उनके प्राचार्य काल में कॉलेज का शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यालय सचिव युधिष्ठिर प्रमाणिक, राजा प्रमाणिक, समीर महतो, रोहित प्रमाणिक, सत्यजीत प्रमाणिक आदि छात्र शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...