भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले की 137 परिषदीय स्कूलों में पांच करोड़ 50 लाख की लागत से चहारदीवारी बनाने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इन स्कूलों में साढ़े पांच करोड़ की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण होगा। चहारदीवारी निर्माण को लेकर एक-एक स्कूल में चार से पांच लाख रुपये खर्च होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। आपरेशन कायाकल्प और कंपोजिट ग्रांट से स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं में भले ही सुधार हो रहा है, लेकिन अब भी 137 के करीब स्कूलों में चहारदीवारी नहीं है। इससे बच्चों की सुरक्षा का भय बना रहता है। तालाब-पोखरे और सड़कों के किनारे स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक के साथ शिक्षक भी चिंतित रहते हैं। न...