सोनभद्र, नवम्बर 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कठपुरवा गांव में शुक्रवार की रात एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ साहस और हिम्मत से न केवल बचाव किया, बल्कि एक बदमाश को भी रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि बदमाश से संघर्ष के बाद मां-बेटी घायल हो गई। बदशाम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला का पति नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रहता है, ऐसे में वह अपने बच्चों के साथ अकेले घर में रहती है। कठपुरवा गांव निवासी 33 वर्षीय गीतांजलि पत्नी अरुण कुमार सिंह अपनी 15 वर्षीय बेटी रश्मि और बेटा सात वर्षीय आदर्श के साथ घर में अकेली रहती है। पति मुम्बई में रहकर कार्य करता है। शुक्रवार की रात करीब दो बजे चहारदीवारी फांदकर एक बदमाश घर में घुस गया। इसकी आहट मिलने के बाद महिला की नींद खुल गई। आरोपी ने महिला के साथ छे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.