चंदौली, मई 12 -- चहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। चहनिया कस्बा में रविवार को मार्ग निर्माण के दौरान लगे जाम में दो घंटे तक वाहन सवार फंसे रहे। इस दौरान भीषण गर्मी में वाहन सवार बेहाल दिखे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद जाम को छुया। इसके बाद लोग राहत की सांस लिये। चहनिया कस्बा में कार्यदायी संस्था द्वारा हाइवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। चौराहे पर बलुआ और धानापुर मार्ग दोनों तरफ सड़क के आधा हिस्सा में नाली का निर्माण कराया गया है। दूसरी तरफ सकलडीहा मार्ग पर शनिवार की रात्रि में चौराहे तक करीब डेढ़ सौ मीटर ढलाई हुई है। एक तरफ मार्ग चालू होने के कारण लोगों को घण्टों जाम से जूझना पड़ा। सुबह 9 बजे जाम लगना शुरू हुआ। सकलडीहा मार्ग से लेकर बलुआ,सैदपुर,धानापुर और पीडीडीयू नगर मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। कस्बा में कड़ी धूप में लोग चींटी की चाल चलते नजर आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.