चंदौली, दिसम्बर 20 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां में दो वर्ष बाद चतुर्मासा श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ होना है। इसके लिए शनिवार को संत लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी ने चहनियां कस्बा के बाहर यज्ञ स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। वही चहनियां स्थित लोक मंगल विद्यालय में पूजन अर्चन कर बच्चों को आशीर्वाद दिया। चहनियां में पहली बार चतुर्मासा महायज्ञ होना है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जगदाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी के परम शिष्य संत लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी की देखरेख में यह आयोजन होना है। साल 2028 में होने वाली श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ के निमित्त चहनिया में भूमि एवं उससे संबंधित जानकारी के लिए संत लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी पहुंचे हैं। उन्होंने यज्ञ स्थल, वहां तक जाने का रास्ता एवं आवागमन की सुविधा को देखते प्रस्तावित यज्ञ 20...