बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- चल रही तैयारी, 21 को होगी जिलास्तरीय पशु कल्याण प्रतियोगिता तीन ग्रुपों में करीब 74 पशुपालक होंगे शामिल, बनायी जा रही सूची प्रतियोगिता में सफल होने वाले पालकों को किया जाएगा पुरस्कृत फोटो मवेशी : खटाल पल रहीं गायें। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में 21 फरवरी को पशु कल्याण प्रतियोगिता होगी। पशुपालन विभाग द्वारा इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। देसी गाय, भैंस और क्रॉस ब्रिड यानी तीन समूहों में करीब 74 पशुपालक हिस्सा लेंगे। प्रत्येक समूह में तीन-तीन पालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डा रमेश कुमार बताते हैं कि सेमिनार भी होगा। पालकों को पशुपालन के लिए प्रेरित किया जागा। पशुओं के रखरखाव, नस्ल का चयन, अधिक दुग्ध उत्पादन के अलावा अन्य जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। द...