लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। मानव संपदा पोर्टल पर सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और कर्मचारियों को अपनी चल-अचल सम्पत्ति का वितरण दर्ज करना होगा।बीएसए ने इसको लेकर सभी बीईओ, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पत्र लिखकर विवरण अपडेट करने का निर्देश दिया है। शासन ने सभी कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अपनी चल व अचल सम्पत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है। मानव संपदा पोर्टल खोलकर सम्पत्ति विवरण माड्यूल पर जाकर विवरण दर्ज कर सकते हैं। यहां अचल सत्पत्ति और चल सम्पत्ति का विवरण दर्ज करना होगा। बताया जाता है कि 31 दिसम्बर 2025 तक की सभी सम्पत्तियों का विरण दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जारी आदेश में कहा है कि 31 जनवरी तक चल व अचल सम्पत्ति का विरण मानव सं...