उन्नाव, फरवरी 2 -- उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों में चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मांगे जाने में विरोध बना हुआ है। वह इस नियम को खुद पर लागू न होने का दावा कर किसी प्रकार का ब्यौरा देने से इनकार कर रहे है। इसके लिए जूनियर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक में आपत्ति दर्ज कराने के बाद बीएसए को ज्ञापन सौंपा। परिषदीय शिक्षकों को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण 31 जनवरी तक दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। संघ पदाधिकारियों का कहना है कि यह आदेश राज्य कर्मचारियों के लिए जारी शासनादेश के आधार पर लागू किया जा रहा है, जबकि बेसिक शिक्षक उस श्रेणी में नहीं आते। संगठन ने इसे शिक्षकों पर अनावश्यक दबाव बताते हुए मांग की है कि परिषदीय शिक्षकों को इस आदेश से तत्काल अलग किया जाए। विवरण न देने के आधार पर किसी भी शिक्षक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.